महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में 4 महिलाओं समेत बांग्लादेश के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पांचों जाली दस्तावेज़ों के आधार पर भारत में दाखिल हुए थे। बकौल पुलिस, चारों बांग्लादेशी महिलाएं घरेलू सहायिका का काम करती हैं।