महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के दामाद का हुआ निधन, ऐक्सीडेंट के बाद से अस्पताल में थे भर्ती
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान का रविवार को निधन हो गया। 17 सितंबर को उनके ड्राइवर ने गलती से उन्हें टक्कर मार दी थी जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर से ब्रेक की जगह गलती से एक्सलेरेटर दब गया था।