महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को मुंबई में मारी गईं गोलियां, अस्पताल में भर्ती
एनसीपी अजित पवार गुट के नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को शनिवार को मुंबई में गोली मार दी गई और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें तीन गोलियां लगी हैं और हालत गंभीर है। कहा जा रहा है कि सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास उन पर गोलीबारी हुई।