महाराष्ट्र के पन्हाला किले को क्यों कहा जाता है 'सांपों का किला'?
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) शहर से 20 किलोमीटर दूर स्थित पन्हाला किले को 'सांपों का किला' भी कहा जाता है। दरअसल, इस किले की बनावट टेढ़ी-मेढ़ी है जिसे देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे कोई सांप चल रहा हो। करीब 800 साल पहले बने इस किले में 3 मंज़िला इमारत के नीचे गुप्त रूप से एक कुआं भी बना है।