महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को किसान ने मंच पर आकर पहनाई प्याज़ की माला
महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे को सोमवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में एक किसान ने मंच पर आकर प्याज़ की माला पहनाई जिसका वीडियो सामने आया है। किसान ने जैसे ही माइक पर बोलने की कोशिश की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, नितेश ने कहा, "किसान को रोकिए, उसकी समस्या सुनते हैं।"