महाराष्ट्र के रुझानों में माहिम सीट से राज ठाकरे के बेटे चल रहे हैं पीछे
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में माहिम सीट से एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित राज ठाकरे 4879 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर शिवसेना (यूबीटी) नेता महेश सावंत 9694 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) नेता सदा सरवनकर 6358 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।