महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशन पर महिला के वड़ा पाव में निकला साबुन, रेलवे ने सील किया स्टॉल
कर्जत (महाराष्ट्र) रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने वड़ा पाव में साबुन का टुकड़ा मिलने की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसने प्लैटफॉर्म नंबर-2 पर स्थित रेलवे स्टॉल से वड़ा पाव खरीदा था। मध्य रेलवे ने महिला की शिकायत पर कहा, "स्टॉल की सेवाएं तुरंत बंद कर दी गई हैं और अगले नोटिस तक इसका संचालन निलंबित रहेगा।"