महाराष्ट्र के रत्नागिरी में भारी बारिश से बह गई सड़क, यातायात प्रभावित
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में भारी बारिश के कारण सड़क बह गई जिसकी तस्वीर सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा बारिश के पानी के तेज़ बहाव में बहकर खाचुन नदी में चला गया। वहीं, घटना के बाद से सड़क पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।