महाराष्ट्र के शख्स के साथ हुई ₹1.26 करोड़ के शेयर्स की ठगी
ठाणे (महाराष्ट्र) के एक शख्स ने दावा किया है कि किसी ने उसका डीमैट अकाउंट हैक कर लिया और उसके साथ ₹1.26 करोड़ के शेयर्स की ठगी की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बताया कि घटना जनवरी 2017 से लेकर दिसंबर 2018 के बीच की है और शख्स ने इतने दिनों बाद शिकायत करने की वजह नहीं बताई है।