महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी की 'अनिवार्यता' की गई खत्म
महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में हिंदी भाषा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सरकारी फैसले के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को 'अनिवार्य' नहीं रखा जाएगा लेकिन सामान्य रूप से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा। इससे पहले सरकार ने त्रिभाषा फार्मूला लागू किया था जिसमें हिंदी अनिवार्य थी।