महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में महिला मरीज़ के शरीर पर फुदकते दिखा चूहा, वायरल हुआ वीडियो
नांदेड़ (महाराष्ट्र) के एक ग्रामीण अस्पताल में एक मरीज़ के शरीर पर चूहा कूदते दिखा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना उस समय सामने आई जब अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज़ बिस्तर पर लेटी हुई थी और चूहा उसके शरीर पर फुदक रहा था। एक अन्य मरीज़ के रिश्तेदार ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया।