महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने से पहले राज्य में लगा अजित पवार को भावी CM बताने वाला पोस्टर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले बारामती में राज्य के उप-मुख्यमंत्री व एनसीपी प्रमुख अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री बताने वाला पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर लगाने वाले एनसीपी नेता संतोष नागरे ने कहा, ''अजीत दादा महाराष्ट्र के जन नेता हैं….उनका काम बोलता है…वह जो कहते हैं वो करते हैं।'' महाराष्ट्र में 23 नवंबर को मतगणना होगी।