महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA का घोषणा पत्र जारी, किसानों का ₹3 लाख तक कर्ज़ माफ करने का वादा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं को ₹3000/माह देने, किसानों का ₹3 लाख तक का कर्ज़ माफ करने व सभी परिवारों को ₹25 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया है। गठबंधन ने जाति जनगणना के बाद आरक्षण पर 50% की सीमा हटाने का भी वादा किया।