महाराष्ट्र चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने शिवडी सीट से अजय चौधरी, भायखला से मनोज जामसुतकर, कणकवली से संदेश पारकर, वडाला से श्रद्धा जाधव को टिकट दिया है। इसके अलावा धुले शहर से अनिल गोटे, बुलढाणा से जयश्री शेलके और परतूर से आसाराम बोराडे को उम्मीदवार बनाया गया है।