महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) के चुनाव चिह्न 'मशाल' में हुआ बदलाव
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट को संशोधित 'मशाल' चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उद्धव गुट के चुनाव चिन्ह 'मशाल' को आइसक्रीम कोन जैसा बताया गया था जिसमें थोड़ा बदलाव किया गया है और चुनाव चिन्ह में स्पष्ट रूप से 'मशाल' दिखाया गया है।