महाराष्ट्र पूर्व-अग्निवीरों को पुलिस बल में करेगा शामिल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि राज्य सरकार 4-साल की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सरकारी सुरक्षा बलों में समायोजित करेगी। पूर्व-अग्निवीरों को नयी भर्ती परीक्षा व दोबारा प्रशिक्षण से छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में भी 4-साल की छूट दी जाएगी।