महाराष्ट्र बीजेपी चीफ के बेटे की ऑडी ने कई वाहनों में मारी टक्कर, वीडियो आया सामने
नागपुर (महाराष्ट्र) में महाराष्ट्र बीजेपी चीफ चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले के नाम पर पंजीकृत ऑडी कार ने कई वाहनों में टक्कर मार दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, संकेत समेत कार में 3 लोग सवार थे लेकिन संकेत ड्राइव नहीं कर रहे था। बकौल रिपोर्ट्स, दुर्घटना के बाद संकेत मौके से फरार हो गया।