महाराष्ट्र में ₹1.5 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ सरकारी वकील
रत्नागिरि (महाराष्ट्र) में एसीबी ने एक कंपनी के वकील से ₹1.5 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में एक सरकारी वकील को गिरफ्तार किया है। एसीबी के मुताबिक, आरोपी वकील ने शिकायतकर्ता का पक्ष लेने और मामले में उसे बरी कराने के लिए ₹5 लाख की मांग की थी और वह रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए पकड़ गया।