महाराष्ट्र में ₹11.5 लाख की कीमत का मेफेड्रोन किया गया बरामद, नाइजीरियाई शख्स अरेस्ट
पालघर (महाराष्ट्र) में पुलिस ने शुक्रवार को एक नाइजीरियाई शख्स को मेफेड्रोन (एमडी) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से 46 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब ₹11.5 लाख बताई जा रही है। मेफेड्रोन कहां से लाया गया था और किसे भेजा जा रहा था, जांच की जा रही है।