महाराष्ट्र में 'ऑप्टिकल फाइबर' केबल बिछाने के दौरान दम घुटने से 3 श्रमिकों की हुई मौत
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड में शुक्रवार को ‘ऑप्टिकल फाइबर’ केबल बिछाने के दौरान दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सीवर का निरीक्षण करने के लिए श्रमिक उसमें नीचे उतरे थे और इस दौरान उनकी दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान दत्ता होलारे, लखन धावरे और साहेबराव गिरसेप के रूप में हुई है।