महाराष्ट्र में 12 दिन पहले दाखिल हुआ मॉनसून; सड़कें बनीं तालाब, इन इलाकों में येलो अलर्ट
महाराष्ट्र में इस बार मॉनसून 12 दिन पहले ही दाखिल हो गया है और तेज़ बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्सों में सड़कें तालाब बन गई हैं। आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और पालघर सहित तटीय ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, तटीय इलाकों में बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है।