महाराष्ट्र में 12वीं बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल का CCTV फुटेज आया सामने, 3 टीचर निलंबित

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में 12वीं बोर्ड में अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में शिक्षकों की मौजूदगी में नकल होती दिख रही है। मामले में MSBSHSE ने 3 शिक्षकों को निलंबित कर परीक्षा केंद्र के 327 छात्रों की कॉपियां जब्त कीं और उनको पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा देने का आदेश दिया है।

Load More