महाराष्ट्र में 2 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शख्स हुआ गिरफ्तार
ठाणे (महाराष्ट्र) में पड़ोस में रहने वाली 2 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने एक 35 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शुक्रवार को बच्ची को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।