महाराष्ट्र में 26 वर्षीय ऐक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

प्रोड्यूसर इरफान खान के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए 26-वर्षीय ऐक्ट्रेस ने नायगांव पुलिस थाने (महाराष्ट्र) में केस दर्ज करवाया है। ऐक्ट्रेस ने बताया, "प्रोड्यूसर इरफान ने एक होटल में मेरी ड्रेस को लेकर अनुचित टिप्पणी की थी...जिसका मैंने विरोध किया।" बकौल ऐक्ट्रेस, नंबर ब्लॉक करने के बावजूद प्रोड्यूसर ने उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल और अश्लील मेसेज किए।

Load More