महाराष्ट्र में 3 चोरों ने मंदिर में रखी दान पेटी तोड़कर चुराई ₹1 लाख की नकदी

ठाणे (महाराष्ट्र) में एक मंदिर में घुसे 3 लोगों ने वहां रखी दान पेटी तोड़कर उससे ₹1 लाख की नकदी चोरी कर ली है। एक अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड इलाके में स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Load More