महाराष्ट्र में 4 मंज़िला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 14, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुंबई (महाराष्ट्र) के विरार में बुधवार को 4 मंज़िला इमारत का एक हिस्सा ढहने से मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है। ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि जिस चॉल पर इमारत का हिस्सा गिरा, वह खाली थी और आसपास की दूसरी चॉलों को खाली करा लिया गया है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।