महाराष्ट्र में 4 वर्षीय सौतेले बेटे से नाखुश शख्स ने यातनाएं देकर की उसकी हत्या
ठाणे (महाराष्ट्र) में 4 वर्षीय सौतेले बेटे को शारीरिक यातनाएं देकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बच्चे की मां ने पहले पति से अलग होकर आरोपी से शादी की थी। बकौल पुलिस, आरोपी अपनी पत्नी के बच्चे के बारे में नहीं जानता था और पत्नी द्वारा उसे लेकर आने से नाखुश था।