महाराष्ट्र में BJP कार्यकर्ता की दिनदहाड़े धारदार हथियार से की गई हत्या
महाराष्ट्र के बीड में बाबासाहेब प्रभाकर नामक 35-वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स उसके पेट में धारदार हथियार घोंपता नज़र आ रहा है। वहीं, हमलावर ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया और हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।