महाराष्ट्र में CBI ने अवैध कॉल सेंटर रैकेट का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी हुए अरेस्ट
सीबीआई ने नासिक (महाराष्ट्र) में चल रहे अवैध कॉल सेंटर रैकेट का भंडाफोड़ कर अबतक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में 44 लैपटॉप, 71 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक डिजिटल सबूत, ₹1.20 करोड़ कैश, 500 ग्राम सोना, ₹1 करोड़ की 7 लग्ज़री कारें, लगभग 5,000 यूएसटीडी क्रिप्टोकरेंसी (₹5 लाख) व 2,000 कैनेडियन डॉलर के गिफ्ट वाउचर (₹1.26 लाख) बरामद हुए।