महाराष्ट्र में FDA का सख्त आदेश; अब लंगर, भंडारा, इफ्तारी, महाप्रसाद सबके लिए लेनी होगी इजाज़त
महाराष्ट्र FDA ने त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में खाद्य सुरक्षा को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। अब राज्य में लंगर, इफ्तारी, भंडारा और महाप्रसाद जैसे सामूहिक भोजन आयोजनों के लिए आयोजकों को कम-से-कम 7 दिन पहले संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी देनी होगी। वहीं, FDA ऐसे आयोजनों में खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच भी करेगा।