महाराष्ट्र में GT एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, सुरक्षित उतारे गए यात्री
वर्धा (महाराष्ट्र) में मंगलवार को दिल्ली-चेन्नई ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। ट्रेन में पार्सल के डिब्बे मे आग लगी थी और आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। इसमें कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है और घटना के बाद पार्सल डिब्बे को छोड़कर ट्रेन आगे निकल गई।