महाराष्ट्र में अणुशक्ति नगर से नवाब मलिक की बेटी से आगे चल रहे हैं स्वरा भास्कर के पति
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और अणुशक्ति नगर सीट से स्वरा भास्कर के पति और एनसीपी नेता (शरद पवार गुट) फाहद अहमद 7430-वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। फाहद का महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी और एनसीपी नेता (अजित गुट) सना मलिक से मुकाबला है। फाहद से 711-वोटों से पीछे चल रही हैं सना।