महाराष्ट्र में अब 27% OBC आरक्षण के साथ होंगे सभी नगर निकाय चुनाव: SC
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में 27% ओबीसी आरक्षण के साथ सभी नगर निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को 4 हफ्तों के भीतर अधिसूचना जारी करने और 4 महीनों में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। इससे पहले चुनाव रुके हुए थे क्योंकि नई प्रभाग रचना और ओबीसी आरक्षण पर कानूनी विवाद था।