महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहीं 7 बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में अवैध रूप से रह रहीं 7 बांग्लादेशी महिलाओं को एनआरआई पुलिस थाने की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी बांग्लादेशी महिलाएं नवी मुंबई के एक गांव में किराए के घर में बिना किसी दस्तावेज के रह रही थीं। बकौल पुलिस, महिलाएं यहां लोगों के घरों में घरेलू सहायिका का काम करती थीं।