महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के डिटेंशन सेंटर के प्रस्ताव को मिली मंज़ूरी
महाराष्ट्र सरकार ने निर्धारित समय से अधिक समय तक देश में रहने वाले विदेशी नागरिकों के लिए नवी मुंबई में एक स्थाई डिटेंशन सेंटर खोलने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंज़ूरी दे दी। एक अधिकारी ने बताया है कि स्थाई डिटेंशन सेंटर नवी मुंबई के बालेगांव में जबकि अस्थाई डिटेंशन सेंटर मुंबई के भोईवाड़ा केंद्रीय जेल में बनाया जाएगा।