महाराष्ट्र में अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर हुआ अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन
महाराष्ट्र में अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। इसके लिए उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। इससे पहले शहर का नाम भी अहमदनगर से बदलकर अहिल्यानगर किया गया था। यह बदलाव मराठा महारानी अहिल्यादेवी होल्कर के सम्मान में किया गया है।