महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर 22 जुलाई से 'जन आक्रोश यात्रा' शुरू करेंगे ओबीसी संगठन

महाराष्ट्र के विभिन्न अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठन आरक्षण को लेकर 22 जुलाई से 'जन आक्रोश यात्रा' शुरू करेंगे। कार्यकर्ता नवनाथ वाघमारे ने कहा है कि ओबीसी सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा मराठवाड़ा, विदर्भ और अहमदनगर में विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुज़रेगी। वाघमारे ने कहा कि यह यात्रा अधिकारों की रक्षा के लिए निकाली जा रही है।

Load More