महाराष्ट्र में उद्धव खेमे से नहीं रुक रहा पलायन, MLC सचिन अहीर ने थामा शिंदे गुट का दामन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को एक और झटका लगा है। आदित्य ठाकरे के बेहद करीबी माने जाने वाले एमएलसी सचिन अहीर अब महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने विधान परिषद के उप-सभापति पद पर चुनाव के लिए महायुति उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी भरा है।