महाराष्ट्र में ऑटो ड्राइवर के बेटे ने पास की NEET UG की परीक्षा, 3 शिफ्ट में की पढ़ाई
चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में ऑटो ड्राइवर के बेटे शशांक जोपोज ने तीसरे प्रयास में एनईईटी यूजी की परीक्षा पास की है। उन्होंने इस परीक्षा में 720 में से 673 अंक हासिल किए हैं। शशांक को तैयारी के दौरान स्टडी रिसोर्सेज़ की कमी हुई लेकिन परिवार ने उनका साथ दिया। वह स्टडी तीन शिफ्टों में बांट कर करते थे।