महाराष्ट्र में कांग्रेस ने MVA में सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए गठित कीं समितियां
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए 2 समतियों का गठन किया है। प्रदेश स्तरीय समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार व अन्य शामिल हैं।