महाराष्ट्र में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 28 बागियों को किया निलंबित

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने रविवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 28 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया। ये उम्मीदवार 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में महा विकास आघाडी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में हैं। कांग्रेस ने कहा कि यह निर्णय एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला के निर्देश पर लिया गया है।

Load More