महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बदला पीसीसी चीफ, हर्षवर्धन सपकाल बने नए प्रदेशाध्यक्ष
महाराष्ट्र में कांग्रेस ने गुरुवार को नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन सपकाल को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। गौरतलब है, नाना पटोले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में पार्टी की हार के बाद पीसीसी चीफ के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। वहीं, विजय नामदेवराव वडेट्टीवार को महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है।