महाराष्ट्र में कुत्ते के काटने पर बच्चे को लगा इंजेक्शन, शरीर में टूटी सुई के साथ भेजा गया घर
कल्याण (महाराष्ट्र) में बीते दिनों कुत्ते के काटने पर एक 2.5-वर्षीय बच्चे को नगर निगम अस्पताल में एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन लगाया गया। परिवार का आरोप है कि इंजेक्शन की सुई का टुकड़ा बच्चे के शरीर में ही रह गया लेकिन डॉक्टरों ने इससे इनकार किया। बाद में दर्द बढ़ने पर निजी अस्पताल में माइनर सर्जरी कर सुई का टुकड़ा निकाला गया।