महाराष्ट्र में क्यों BJP सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं दूध उत्पादक?
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में गोकुल दूध संघ पर कब्ज़े की कोशिश का आरोप लगाकर दूध उत्पादक बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ के चुनाव में कांग्रेस समर्थित गुट ने 13 और बीजेपी समर्थित गुट ने 12 सीटें जीतीं। आरोप है कि सरकार ने नियम बदलकर 5 निदेशकों को नामित करने का फैसला लिया, जिससे बहुमत बदल सकता है।