महाराष्ट्र में कोर्ट के बाहर सास-बहू में हुआ 'दंगल', एक-दूसरे के बाल खींचकर ज़मीन पर पटका
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 2 महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचकर ज़मीन पर पटकती दिख रही हैं। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक दोनों महिलाएं सास-बहू हैं और यह 'दंगल' नासिक (महाराष्ट्र) के कोर्ट के बाहर हो रहा है। दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के परिवार वाले भी मारपीट में शामिल हो गए।