महाराष्ट्र में कार्यक्रम में पाक कवि फैज की नज़्म पढ़ने पर ऐक्टर की पत्नी पर दर्ज हुआ केस
नागपुर (महाराष्ट्र) में दिवंगत ऐक्टर वीरा साथीदार की याद में आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तानी कवि फैज अहमद फैज की नज़्म 'हम देखेंगे' पढ़े जाने पर उनकी पत्नी पुष्पा साथीदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ टिप्पणियां की गईं जिससे सांप्रदायिक सद्भाव तथा राष्ट्रीय एकता को खतरा पहुंच सकता है।