महाराष्ट्र में खिला 1008 पंखुड़ियों वाला दुर्लभ खूबसूरत कमल, सामने आई तस्वीर
महाराष्ट्र के सोलापुर में सकुबाई हीराचंद नेमचंद कन्या प्रशाला में एक दुर्लभ कमल का फूल खिला है जिसमें 1008 पंखुड़ियां हैं। कमल प्रेमी रेवती कुलकर्णी ने बताया, "यह 15 दिनों तक खिला रहता है...और इसकी बाहरी पंखुड़ियां धीरे-धीरे झड़ती रहती हैं जबकि अंदर वाली खिली रहती हैं।" पंखुड़ियों की यही खासियत इसे अन्य कमल के फूल से अलग बनाती है।