महाराष्ट्र में गैस एजेंसी से भरे हुए 110 एलपीजी सिलिंडर हुए चोरी

जालना (महाराष्ट्र) में चोरों ने एक गैस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर वहां से भरे हुए करीब 110 एलपीजी सिलिंडर चोरी कर लिए हैं। चोरी किए गए एलपीजी सिलिंडरों में 96 घरेलू उपयोग के सिलिंडर, 12 कमर्शियल और 2 छोटे (5 किलो वाले) कमर्शियल सिलिंडर शामिल हैं। इन सिलेंडरों की कीमत करीब ₹4.51 लाख बताई जा रही है।

Load More