महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन यात्रा देख रहीं 30-40 महिलाएं छत गिरने पर हुईं घायल
महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन यात्रा देखने के दौरान छत गिरने से 30-40 महिलाएं घायल हो गईं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां कई महिलाओं को डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हादसे के दौरान कई लोग छत के ऊपर व नीचे खड़े दिखाई दे रहे हैं।