महाराष्ट्र में घर में मृत पाए गए 1 ही परिवार के 4 लोग, 'सुसाइड नोट' में थे सभी के हस्ताक्षर
नागपुर (महाराष्ट्र) में एक दंपति और उसके दो बेटे अपने घर में मृत पाए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर में मिले कथित सुसाइड नोट से पता चला है कि धोखाधड़ी के एक मामले में एक बेटे की गिरफ्तारी के कारण परिवार तनाव में था। बकौल अधिकारी, 'सुसाइड नोट' में परिवार के चारों लोगों के हस्ताक्षर थे।